इटावा के जसवंतनगर क्षेत्र के बनकटी खुर्द स्थित मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में छात्रों का एडमिशन नहीं होने से परेशान परिजन मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मिलने पहुंचे। परिजनों ने बच्चों का भविष्य प्रभावित होने की बात बताते

.

डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिजनों को जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार के पास भेजा और छात्रों का एडमिशन कराने के निर्देश दिए।

कई स्तरों पर शिकायत के बाद पहुंचे डीएम के पास

परिजनों का कहना है कि बच्चों के प्रवेश के लिए वे जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग, एसडीएम और बीआरसी स्तर तक शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन छात्रों का प्रवेश लेने को तैयार नहीं था। मंगलवार को परिजन इसी समस्या को लेकर डीएम के पास पहुंचे और जल्द एडमिशन कराने की मांग रखी।

परिजन डीएम के पास पहुंचकर बच्चों के जल्द एडमिशन कराने की मांग रखी।

परिजन डीएम के पास पहुंचकर बच्चों के जल्द एडमिशन कराने की मांग रखी।

प्रबंधन विवाद के चलते प्रवेश में अड़चन का आरोप

परिजन हरिओम ने आरोप लगाया कि विद्यालय के प्रबंधन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि एक पक्ष के प्रबंधक को हटाया जा चुका है, जबकि दूसरे पक्ष पर छात्रों की संख्या कम कर स्कूल पर अपना नियंत्रण करने का आरोप लगाया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, इसी विवाद के कारण छात्रों के एडमिशन में अड़चन पैदा हो रही है।

छात्रों का एडमिशन नहीं होने से परेशान परिजन मंगलवार को डीएम ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

छात्रों का एडमिशन नहीं होने से परेशान परिजन मंगलवार को डीएम ज्ञापन सौंपने पहुंचे।

मूल टीसी नहीं होने की बात आई सामने

जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार ने बताया कि परिजन उनसे मिले थे। विद्यालय प्रबंधन से बात करने पर छात्रों की ओरिजिनल टीसी उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।

डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन को छात्रों का एडमिशन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन को लेकर कुछ विवाद जरूर है, लेकिन इसका असर छात्रों की पढ़ाई पर नहीं पड़ना चाहिए।

छात्रों का एडमिशन नहीं होने से परेशान परिजन डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मिलने पहुंचे।

छात्रों का एडमिशन नहीं होने से परेशान परिजन डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल से मिलने पहुंचे।

छात्रों का प्रवेश नहीं रोकने के निर्देश

डीआईओएस अतुल कुमार ने कहा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी छात्र का प्रवेश अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालय प्रबंधन को छात्रों के एडमिशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।



Source link