
लापता मासूम का शव मिला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ab9f210ebd8b176fa081fae”,”slug”:”9-year-old-boy-murdered-in-barsana-after-going-missing-from-fair-juvenile-apprehended-2026-09-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मासूम से हैवानियत: नौ वर्षीय बच्चे से कुकर्म, कत्ल के बाद झाड़ियों में छुपाई लाश; तीन दिन बाद मिला आधा शरीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लापता मासूम का शव मिला
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना में तीन दिन से लापता नौ वर्षीय किशोर की हत्या बाल अपचारी ने की थी। परिवार के साथ गांव आजनौंख में चल रहे बूढ़ी लीला महोत्सव के दौरान लगने वाला मेला देखने गए किशोर को आरोपी शौच के बहाने झोलावाला मंदिर के पीछे ले गया। वहां उसने उसके साथ कुकर्म किया। किशोर ने जब यह बात पिता को बताने की धमकी दी तो वह घबरा गया और ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने 27 सितंबर को सुबह 11.20 बजे महमदपुर गोवर्धन से डीग बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को दबोच लिया।