राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यूपीएसएसएसी द्वारा आयोजित कराए गई परीक्षा में 1375 युवाओं/युवतियों का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ। इसमें मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक नीरज बोरा, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, विधायक अमरेश, विधायक जयदेवी, महेंद्र सिंह और लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
