गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन श्रद्धालुओं की अपार आस्था से सराबोर हो उठी। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और 21 किलोमीटर की परिक्रमा के लिए पहुंचने लगे। देर शाम तक संपूर्ण परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं की लंबी मानव श्रृंखला में तब्दील हो गया।

हर किसी की आंखों में गिरिराज महाराज के दर्शन की उत्कंठा और मुख पर जय गिरिराज महाराज के जयघोष सुनाई दे रहे थे। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गोवर्धन को सचमुच ‘लघु भारत’ का स्वरूप प्रदान कर दिया।

 




Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima

मुड़िया पूर्णिमा की पूर्व संध्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और साफ-सफाई के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाएं भी सेवा कार्यों में जुटी रहीं।

 


Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima

पुलिस अधिकारी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


मेला क्षेत्र का उच्चाधिकारियों ने किया पैदल निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुड़िया पूर्णिमा मेला के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। एडीजी सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima

जिलाधिकारी मथुरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारों, शौचालयों, बैरियर एवं बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर तथा प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया। उच्चाधिकारिओं ने सम्बंधित अधिकारिओं को निर्देश दिए की मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।


Sea of Devotees Flocks to Govardhan Ahead of Mudiya Purnima

एडीजी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा पुलिस एवं जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार सिंह सीओ अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें