Moradabad: Fire breaks out Indane gas cylinder delivery vehicle; firefighting team brings it under control

इंडेन गैस वाहन में लगी आग
– फोटो : विभाग

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी करने वाले पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।  


दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय ने बताया कि कटघर के करूला गली नंबर आठ निवासी मुंसिफ ने अपना पिकअप वाहन कोहिनूर रोड पर गली के सामने खड़ा मिला था। आठ बजे अचानक वाहन में आग लग गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन मुंसिफ के नाम पर पंजीकृत है। वाहन इंडेन गैस सिलिंडर की डिलीवरी के काम में इस्तेमाल होता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।



Source link

अभी अभी की खबरें