अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh

Updated Fri, 26 Jun 2026 08:33 AM IST

मुहर्रम की दसवीं तारीख पर आज आगरा शहर में विभिन्न क्षेत्रों से ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूसों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है।

 


Muharram Processions Today: Traffic Diversions Across Agra, Check Routes Before You Travel

ताजिया
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

 मुहर्रम की दसवीं तारीख यानी 26 जून को शहर में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी। रूट डायवर्जन भी किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि कई गली मोहल्ले से ताजिए के जुलूस निकाले जाते हैं। इसको देखते हुए अलग-अलग पॉइंट पर यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। वाहनों को आने से रोकने और परिवर्तित मार्ग पर निकालने के लिए बैरिकेडिंग भी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह रूट देखकर निकलें। जिन रास्तों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं, वहां नहीं जाएं।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें