जागरण संवाददाता, मेरठ। विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पांच इंस्पेक्टरों को थानों की कमान सौंपी है। वहीं, कई थाना प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल में 20 इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक शामिल हैं।
इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से खरखौदा थाना प्रभारी बनाया गया है। अखिलेश कुमार त्रिपाठी को सरधना थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनोद कुमार को अपराध शाखा से देहलीगेट, सुरेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से कंकरखेड़ा और महेंद्र पाल को पुलिस लाइन से परतापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं, सरधना थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा, कंकरखेड़ा थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह और साइबर थाना प्रभारी हरिओम सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। नजीर अली को पुलिस लाइन से साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है। कचहरी सुरक्षा प्रभारी अजय पंवार को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
उपनिरीक्षकों में खरखौदा थाना प्रभारी अजय अवाना को ब्रह्मपुरी थाने की कमान सौंपी गई है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजेश कांबोज को जनशिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। इंचौली थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह को फलावदा और फलावदा थाना प्रभारी गौरव सिंह को इंचौली भेजा गया है।
देहलीगेट थाना प्रभारी राहुल कुमार को आइजीआरएस शाखा का प्रभारी बनाया गया है। परतापुर थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह को लालकुर्ती, लालकुर्ती थाना प्रभारी विजय कुमार को सदर बाजार और सदर बाजार थाना प्रभारी रामप्रकाश को कचहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
