साइबर ठग ने मैट्रिमोनियल पोर्टल पर शिकार फंसाने के लिए दाना डालना शुरू कर दिया है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही कल्याणपुर निवासी युवती एक ऐसे ही जाल में फंस गई। ठग ने खुद को दिल्ली आरएएफ में तैनात बताकर पहले शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद अपने निजी कार्य के लिए युवती के तीन अलग-अलग बैंकों में तीन खाते खुलवाकर उनका डेबिट कार्ड और पासवर्ड ले लिया। खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाई गई। युवती को बैंकों से नोटिस मिला तब शक होने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि, ठग ने पकड़े जाने से पहले ही अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर शातिर की तलाश में जुटी है।




युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता किसान हैं। उसने अपने रिश्ते के लिए एक मैट्रिमोनियल पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल बनाई। फरवरी में दिल्ली के सूरज उर्फ रणवीर सिंह ने खुद को आरएएफ कर्मी बताकर दोस्ती की। रक्षा बंधन के बाद वरीक्षा फिर गोदभराई की बात तय हो गई थी। अप्रैल में सूरज उससे मिलने भी आया। इसके कुछ दिन बाद सूरज ने युवती से अपनी नौकरी में लगाने के लिए युवती का आधार, पैन कार्ड मांगा। युवती ने उसे सारे जरूरी कागजात दे दिए। जून में सूरज ने युवती से कहा कि वह एडवरटाइजिंग एजेंसी भी चलाता है जिसमें आर्थिक मदद के बहाने युवती से 40 हजार रुपये ले लिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें