
मोची के अकाउंट का ठगी में इस्तेमाल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
{“_id”:”69e45a106d82004192041b02″,”slug”:”cobbler-account-used-in-656-fraud-cases-transactions-totaling-80-crore-kanpur-police-two-arrested-2026-04-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मोची के खाते में 80 करोड़!: 656 बार अकाउंट का उपयोग, इतने करोड़ का लेनदेन; कई देशों से जुड़े आरोपियों के तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मोची के अकाउंट का ठगी में इस्तेमाल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के यशोदानगर के दवा कारोबारी अमित राठौर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हुई 13 लाख की ठगी दिल्ली, एनसीआर और पंजाब में सक्रिय गिरोह ने की है। नौबस्ता पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का के करण कसेरा और गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश किया।
दोनों पेशे से मोची फाजिल्का के अजय कुमार के बैंक खाते को ठगी के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। इसी खाते में दवा कारोबारी की रकम भी भेजी गई। जांच में पता चला कि तीन महीने में इस खाते में 80 करोड़ का लेनदेन हुआ है। खाते को ठगी के 656 मामलों में इस्तेमाल किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि दवा कारोबारी अमित राठौर के टेलीग्राम अकाउंट में नवंबर 2025 को लिंक आया था। उसमें शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर बड़े मुनाफे की बात कही गई थी। उन्होंने नवंबर से दिसंबर तक लगभग 13 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करा दिए।