{“_id”:”6aef20977b8cd63b1f0ef44c”,”slug”:”fatehpur-explosion-at-illegal-firecracker-manufacturing-site-leaves-woman-s-body-dismembered-into-four-parts-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मौत की आतिशबाजी: दीवाली से पहले घर में हुआ धमाका, महिला के हो गए चार टुकड़े, फ्रिज भी फटा; मंजर देख सहमे लोग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फतेहपुर में अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान हुआ विस्फोट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीवाली से ठीक एक दिन पहले अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान विस्फोट हो गया। घर की छत पर आतिशबाजी निर्माण कर रही महिला के चार टुकड़े हो गए। धमाके में करीब ढाई से तीन फीट का होल दूसरी व पहली मंजिल की छत फट गई। अनुमान लगाया गया कि नीचे कमरे में फ्रिज के चीथड़े उड़े मिले। फ्रिज के अंदर रखी आतिशबाजी में धमाके के बाद घटना हुई है। मौके पर बारुद की दुर्गंध और आतिशबाजी के अवशेष मिले हैं।
थाना क्षेत्र कस्बा के वार्ड नंबर दो इंद्रानगर निवासी मोहम्मद रफी अहमद आतिशबाजी विक्रेता हैं। उनके एक भाई लाइसेंस के तहत आतिशबाजी का निर्माण व विक्रय करते हैं। लाइसेंस का छह माह से नवीनीकरण नहीं है। उनकी पत्नी नसरीन (48) दूसरी मंजिल की छत पर आतिशबाजी का निर्माण कर रहीं थी। करीब दोपहर 3:15 बजे विस्फोट हुआ। घर के नीचे कमरे में मौजूद बेटियां रहनुमा, निशा, अक्सदा छत पर पहुंची। धुआं का गुबार छाया था।

