आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहे पर यूजीसी मुक्ति मोर्चा ने शनिवार देर रात धरना शुरू कर दिया। मोर्चे के सदस्यों के पहुंचने के साथ ही मौके पर ट्रैक्टरों का जुटना भी शुरू हो गया। मोर्चा की ओर से पहले 20 सितंबर को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया गया था, लेकिन कार्यकर्ता शनिवार रात से ही धरने पर बैठ गए।

मोर्चे के पदाधिकारियों ने बताया कि रविवार को प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को लेकर धरना स्थल पर रणनीति तैयार की जा रही है। रविवार सुबह 10 बजे मुड़ी चौराहे से ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। मार्च आगरा कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और संपूर्ण समस्या समाधान संगठन के अध्यक्ष अवनीश कुमार वैस ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में हजारों ट्रैक्टरों के साथ करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

धरने और प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क है। पुलिस की ओर से करीब 80 लोगों को नोटिस तामील कराए गए हैं। धरना स्थल पर जितेंद्र त्यागी, मनोज सिकरवार, राजेश शर्मा, केपी सिंह, राघवेंद्र चौहान, रोहित चौहान, भरत सिंह, आकाश चौहान आदि मौजूद रहे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *