UP: Akhilesh said – the fight is between 5 percent egoists and 95 percent PDA, Sanatan Dharma is being insulte

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोपालकों को लेकर मुख्यमंत्री की कथित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे भगवान श्रीकृष्ण और सनातन धर्म का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि 2024 और 2026 की हार से मुख्यमंत्री घबरा गए हैं। अब चुनाव पांच प्रतिशत अहंकारियों, वर्चस्ववादियों और प्रभुत्ववादियों बनाम 95 प्रतिशत पीडीए के बीच होगा। पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग शामिल हो रहे हैं। इसी कारण इसका जनाधार 85 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गया है।


अखिलेश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म की आड़ में अपनी सत्ता स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे और दान में कथित चोरी का मामला उठाते हुए सवाल किए। साथ ही वाराणसी में पाल समाज के लोगों पर लाठीचार्ज और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के कथित अपमान का भी आरोप लगाया।

सपा अध्यक्ष ने प्रदेश में एक अन्य व्यक्ति को बुलाए जाने पर भी मुख्यमंत्री को घेरा। आरोप लगाया कि दोनों की वेशभूषा, भाषा और भगवान राम-कृष्ण को लेकर टिप्पणियों में समानता है। उन्होंने कहा कि कमजोर व्यक्ति अनैतिक सहारा तलाशने लगता है। मुख्यमंत्री में साहस और सामर्थ्य है तो समाज को बांटने वाले बयान देने वालों को प्रदेश में आने से रोकें। अखिलेश ने नसीहत दी कि सनातनी वस्त्र पहनकर संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपने शब्दों और व्यवहार में मर्यादा रखनी चाहिए।



Source link