एक अधिवक्ता की फोटो चुराकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई। इस आईडी से परिचितों को आपत्तिजनक संदेश भेजे गए और ठगी की कोशिश भी की गई। शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी इंस्टाग्राम डीपी से फोटो लेकर फर्जी प्रोफाइल बनाई गई।

फर्जी प्रोफाइल पर उनकी फोटो के साथ उनके सीनियर, साथी अधिवक्ता की तस्वीर भी लगाई गई। परिचितों को आपत्तिजनक संदेश भेजे गए और ठगने की कोशिश भी की गई। जब परिचितों ने फर्जी आईडी संचालक से संपर्क किया तो उसने आपत्तिजनक हिस्से छिपा दिए।

बाद में वह संदिग्ध आईडी इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *