अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अपने भविष्य की योजना का खुलासा मंगलवार की सुबह 8:30 बजे करेंगी। उन्होंने 30 अगस्त को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने की सोशल मीडिया पर घोषणा की थी, जिसे केंद्र ने 15 सितंबर से स्वीकार कर लिया था।
दिव्या मित्तल ने एक्स के माध्यम से अपने भविष्य को लेकर चार संभावित विकल्प सामने रखे हैं। उन्होंने लिखा है बच्चे छोटे हैं, अब घर। इसके बाद उन्होंने विदेश में नौकरी के विकल्प की ओर इशारा करते हुए लिखा, अच्छा पैकेज मिलेगा वापस विदेश, आईएएस के अनुभव और अपनी किताब का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा आईएएस पर किताब लिखी है।
वहीं, राजनीति को लेकर उन्होंने लिखा टिकट पक्का हो गया होगा तो राजनीति। इन विकल्पों के बाद उन्होंने लिखा 29 सितंबर की सुबह 8:30 बजे बताऊंगी। इस पोस्ट के बाद उनके अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
