माैसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश भर में चल रही पछुआ हवाएं कमजोर पड़ेंगी। इसके बाद अगले चार-पांच दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। बुंदेलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान के जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने की संभावना है।सोमवार को बांदा 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। जबकि प्रयागराज 39 डिग्री के साथ दूसरे और वाराणसी 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बांदा में रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा।


Trending Videos



आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *