UP: "He has hurt the sentiments of the Yaduvanshis," says Akhilesh, demanding that Dhirendra Shastri be barred

पंडित धीरेंद्र शास्त्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्प्णी करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। 


उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है।

जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। 

लगता है उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की  टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं।

 

अखिलेश यादव का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि 17 नवंबर से प्रतापगढ़ में हाने वाली कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री आने वाले हैं। इस कथा का आयोजन राजा भैया करवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने पहले भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर नाराजगी जताई है।



Source link