UP: Fake medicines are coming in large quantities from Uttarakhand, Himachal and Madhya Pradesh.

यूपी में नकली दवाओं का कारोबार।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नकली दवाओं के कारोबारी उत्तर प्रदेश को खपत के लिए मुफीद मानते हैं। यही वजह है कि यहां उत्तराखंड, हिमाचल ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश से भी नकली और काउंटरफिट दवाएं खप रही हैं। एफएसडीए ने अब तक 7.57 करोड़ की दवाएं सीज कर 24 एफआईआर दर्ज कराई है।


प्रदेश में नकली दवाओं का नेटवर्क तोड़ने के लिए एफएसडीए लगातार प्रयास कर रहा है। अमरोहा के चौधरपुर स्थित मैसर्स आरबी मेडिकल स्टोर से 12 जून 2026 को मैक्सीफीट सीवी 625 टैबलेट्स के बैच नंबर टीबी 250343 सी का नमूना लिया था। यह नकली पाया गया। दवा के वास्तविक निर्माता मैसर्स पोलिस्टर पावर इंडस्ट्रीज और मार्केटर मैसर्स हेल्थप्राइड से भी बैच की पुष्टि कराई गई। दोनों कंपनियों ने भी संबंधित बैच के नकली होने की पुष्टि की। 

विभागीय पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों ने अमरोहा और मुरादाबाद में एक ही नाम और पार्टनरशिप के तहत आठ अलग-अलग औषधि फर्मों के लाइसेंस प्राप्त कर रखे थे। निरीक्षण के दौरान मैसर्स एरिबा फार्मास्युटिकल्स के पार्टनर अमित कुमार ने आसिफ से नकली दवा प्राप्त कर उसका वितरण किया था। इस मामले में औषधि निरीक्षक की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस, मुरादाबाद में अमित कुमार, आसिफ, वासिफ और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस मामले में रविंदर, शिवम और आसिफ को गिरफ्तार किया है।



Source link