High Competition for LLB Admissions at Agra Law College

आगरा कॉलेज आगरा 

विस्तार

कानून की पढ़ाई के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। आगरा लॉ कॉलेज में एलएलबी और बीए एलएलबी 2026-27 के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। एलएलबी की 300 सीटों के लिए 2300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रत्येक सीट पर औसतन करीब आठ अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। वहीं, बीए एलएलबी की 300 सीटों के लिए 1200 आवेदन आए हैं। यहां भी एक सीट पर चार अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला है।




कॉलेज में आए आवेदनों के आंकड़े बताते हैं कि विधि शिक्षा युवाओं के बीच लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। एलएलबी में स्नातक के बाद कानून की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि बीए एलएलबी में 12वीं के बाद कानून के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि एलएलबी और बीए एलएलबी में प्रवेश के लिए इस महीने एक और कट ऑफ मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद नवंबर से दोनों पाठ्यक्रमों की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *