Kanpur News: रूस की राजधानी मॉस्को में कानपुर निवासी भारतीय इंजीनियर चंदन गुप्ता को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया है। चंदन नोएडा की एक कंपनी के तहत वर्क वीजा पर मॉस्को में काम कर रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रूसी पुलिस पर चंदन को रूसी सेना में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

वीडिओ जारी कर मदद की गुहार
– फोटो : वीडिओ ग्रैब
