झांसी। शिक्षक दिवस के अवसर पर महानगर में विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने कार्यक्रम किए। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में सिद्धेश्वर मंदिर सभागार में अर्चना सिंह, अनीता कनौजिया, सुष्मिता वर्मा, रचना तिवारी, अंजुम बानो, अर्चना शर्मा, विजेता रिछारिया, रचना नामदेव, नीतू सिंह सहित 101 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक रवि शर्मा, विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक डा. बाबूलाल तिवारी व आलोक शांडिल्य रहे।


इधर वीरांगना झलकारी बाई सेवा समिति उप्र के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, विशिष्ट अतिथि शिल्पी वर्मा रही। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजू बुकसेलर ने की। कार्यक्रम में सत्यदेव शाक्य, प्रमोद वर्मा, आजाद वर्मा, डा. श्याम लाल सहित 350 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संदीप वर्मा, शिव कुमार वर्मा, डा. रवि आर्य, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

अटल सेवा संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्रतिपाल सिंह भुसारी ने की। अनु दीवान ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। कवि नटखट ने हास्य व्यंग्य की कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आकांक्षा, मंजीत कौर, किंजल साहू, श्रृति जैन, पंकज खरे आदि को सम्मानित किया गया। इधर पार्थ फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. रंजना सिंह बुंदेला को नेशनल एजुकेशनल एंड हयूमैनिटी फाउंडेशन द्वारा नेशनल एजुकेशनल आइकॉन सम्मान से सम्मानित किया गया। इधर वर्ल्ड ऑफ इनोसेट नर्सरी स्कूल में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जया सेन, अनीता, शिखा, सोनाली, मोनिका, सुनीता आदि मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *