UP: Woman falls between train and platform at Kanpur Central Station; RPF saves her life

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
– फोटो : अमर उजाला

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बृहस्पतिवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक महिला यात्री चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच गिर गई। ट्रेन के करीब तीन कोच उसके ऊपर से गुजर गए। आरपीएफ के उप निरीक्षक अनिल कुमार गौतम ने साहस दिखाते हुए ट्रेन रुकवाई और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।




घटना प्लेटफार्म नंबर नौ पर ट्रेन संख्या 12566 के जाने के दौरान हुई। महिला की पहचान कलावती देवी (पत्नी कमल राय), निवासी माधोपुर छता, शिवहर (बिहार) के रूप में हुई। आरपीएफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया। इस दौरान उप निरीक्षक हेमराज मीणा ने यात्रियों को सतर्क किया और एक अन्य महिला को चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका। मौके पर मौजूद मेरी सहेली टीम की महिला कांस्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवानों ने भी मदद की।



Source link