{“_id”:”6b0a7a3fcd8d8b6a0a090334″,”slug”:”up-major-action-against-ragging-at-kgmu-38-mbbs-students-suspended-and-evicted-from-hostels-2026-11-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: केजीएमयू में रैगिंग पर बड़ी कार्रवाई, 38 एमबीबीएस छात्र किए गए सस्पेंड; हॉस्टल से भी निकाले गए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

KGMU
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रैगिंग के मामले में प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। सभी को क्लास के साथ-साथ हॉस्टल से भी बाहर कर दिया गया है।
हर छात्र पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है और एक साल तक छात्रवृत्ति भी रोक दी गई है। कार्रवाई की जद में आए छात्रों में 36 छात्र एमबीबीएस 2025 बैच के हैं, जबकि दो छात्र 2026 बैच के हैं। जांच में दो जूनियर छात्र भी सीनियर की रैगिंग में मदद करते पाए गए। एंटी रैगिंग कमेटी ने उन्हें भी दोषी माना है।
