आगरा के सदर बाजार क्षेत्र के नौलक्खा स्थित श्री राम बर्तन भंडार में चोरों ने लगातार दो दिन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

दुकान संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि 12 सितंबर की रात चोर एक बोरा पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस से शिकायत की। इसके अगले ही दिन 13 सितंबर को फिर दुकान में घुसे और दो बोरे पीतल के बर्तन चोरी कर लिए। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हैं। लगातार दो दिन एक ही दुकान में चोरी होने की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।
एसीपी सदर अमीषा ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी और अन्य माध्यम से चोर की तलाश की जा रही है।