जन्माष्टमी पर रेलवे अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनों का ठहराव बरेली जंक्शन पर होगा। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। 


ट्रेन रात 12:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04214 आनंद विहार अयोध्या कैंट स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:20 बजे चलेगी। यह दोपहर 1:13 बजे बरेली पहुंचेगी और रात 9:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सूट पहनकर शौचालय में घुसी, बुर्का पहनकर भाग निकली महिला बंदी, दो पुलिसकर्मी निलंबित

04217 वाराणसी-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को अपराह्न 3:40 बजे वाराणसी से चलेगी। रात 1:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 04218 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:28 बजे बरेली पहुंचेगी। ट्रेन रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *