Diljit Dosanjh Visits Taj Mahal in Agra, Admiring Its Magnificent Beauty Amid Tight Security

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी संगीत और सिनेमा के मशहूर गायक व अभिनेता दिलजीत दोसाँझ मंगलवार को मोहब्बत की मिसाल कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे।


सफेद संगमरमर से तराशे गए ताजमहल की बेमिसाल वास्तुकला और भव्यता को देखकर दिलजीत पूरी तरह मंत्रमुग्ध नजर आए। स्मारक परिसर में भ्रमण के दौरान वे ताजमहल की खूबसूरती को निहारते और उसकी ऐतिहासिक वास्तुकला की सराहना करते दिखे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया भ्रमण

गायक की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिलजीत दोसाँझ ने सुरक्षा घेरे के बीच ताज परिसर का भ्रमण किया और मुख्य गुंबद सहित डायना बेंच पर समय बिताया। ताजमहल के दीदार के बाद उन्होंने इस अद्भुत इमारत के प्रति अपना सम्मोहन व्यक्त किया। प्रशंसकों के बीच उनके आगरा आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें