{“_id”:”6aeea04ee95281a4bc0ebe0e”,”slug”:”up-daliganj-flyover-part-of-the-green-corridor-to-open-after-diwali-12-km-journey-to-take-less-than-20-minut-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दिवाली बाद शुरू होगा ग्रीन कॉरिडोर का डालीगंज फ्लाईओवर, अब 12 किमी का सफर महज 20 मिनट में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डालीगंज क्रॉसिंग के ऊपर बना ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का डालीगंज फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। दिवाली के बाद इसे यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। 23 नवंबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका लोकार्पण होने की उम्मीद है। फ्लाईओवर शुरू होने से डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज दो मिनट में पूरा हो सकेगा। इससे पुराने लखनऊ के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
फ्लाईओवर शुरू होने के बाद बसंतकुंज से गोमतीनगर के समतामूलक चौराहे तक करीब 12 किलोमीटर का सफर 20 मिनट से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। ग्रीन कॉरिडोर को डालीगंज से पक्का पुल तक जोड़ने के लिए रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास और डालीगंज चौराहे के ऊपर से 1.1 किलोमीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया गया है। सड़क से इसकी ऊंचाई करीब 25 मीटर है।
फ्लाईओवर का ढांचा तैयार होने के साथ ही डामरीकरण और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक ग्रीन कॉरिडोर पर वाहनों की आवाजाही निर्बाध हो सकेगी।

