Youth dies under suspicious circumstances in Gujarat

फोटो – 30 मृतक समर सिंह की फाइल फोटो।
– फोटो : udhampur news

सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी व्यक्ति की गुजरात के गांधीधाम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वहां एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। गुरुवार सुबह परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदार शव लेकर गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।


गोपालपुरा गांव निवासी समर सिंह (45) काम के सिलसिले में गुजरात में रह रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। समर सिंह छोटे थे और नौकरी के लिए गुजरात में रहते थे। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।



Source link