कालपी। आटा थाना क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से हुई वृद्धा की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
आटा गांव निवासी कलावती पत्नी हरिराम बुधवार को अपने पति के साथ पैदल हाईवे स्थित स्टेट बैंक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान उरई की तरफ से आ रही रोडवेज के चालक ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में कलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज उरई ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मृतका के पोते अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)

