{“_id”:”6aee859bffd42200bc02b3ae”,”slug”:”up-vrs-approved-for-state-tax-department-deputy-commissioner-anupam-saroj-speculation-arises-about-her-conte-2026-11-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज का वीआरएस मंजूर, सिधौली से चुनाव लड़ने की चर्चा; जानिए डिटेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अनुपम सरोज
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राज्य कर विभाग की डिप्टी कमिश्नर अनुपम सरोज का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) का आवेदन शासन ने मंजूर कर लिया है। राज्य कर अनुभाग-1 की ओर से 28 अक्तूबर को जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक अनुपम सरोज को 31 अक्तूबर 2026 से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान की गई है।
अनुपम सरोज ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए 11 जून 2026 को आवेदन किया था। इसके बाद राज्य कर मुख्यालय की ओर से 17 जुलाई को उनका आवेदन शासन को भेजा गया। 21 अक्तूबर को ई-मेल के जरिये किए गए अनुरोध पर शासन स्तर पर विचार के बाद अब उनका वीआरएस मंजूर कर दिया गया।

