उरई। कस्बा कुठौंद में कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की नीतियों और मतदाता अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मोहम्मद शकील शेख के नेतृत्व में 24 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, कुछ लोगों ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।


चौपाल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि कुठौंद में बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना संगठन के प्रति बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जरिए पार्टी मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। नए साथियों के जुड़ने से जिले में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान नए सदस्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भगवती चरण शांडिल्य, देवेंद्र सिंह तोमर, नारायण शर्मा, अखिलेश चौधरी, राजकुमार वर्मा, फूल सिंह राठौर,डॉ. निसार अहमद, नमो नारायण त्रिपाठी, भगवती शरण वर्मा, लल्लन राठौर आदि रहे। (संवाद)



Source link