Fatehpur News:कौड़र में नई सोसायटी शुरू होने से मिलेगी राहत – Opening Of A New Society In Kaudar Will Bring Relief
असोथर। क्षेत्र के ग्राम कौड़र में शुक्रवार को किसानों की सुविधा के लिए नई सोसायटी का शुभारंभ किया गया। सचिव केपी सिंह तोमर और भाकियू अराजनीतिक के किसान सेवक अंकित सिंह चौहान ने सोसायटी का उद्घाटन किया। सचिव तोमर ने बताया कि सोसायटी शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। कौड़र समेत मनावा, सरकंडी, बौडर और जानिकपुर के किसानों को अब खाद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। पहले इन गांवों के किसानों को खाद लेने असोथर, नरैनी या थरियांव जाना पड़ता था। इस अवसर पर शिवबदन सिंह भदौरिया, प्रमोद सिंह, हरिओम सिंह और रोशन सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे। Source link


