Baba Ladi trounced Jagawar Singh from Punjab.

फोटो-39-फतेहपुर: दंगल में एक-दूसरे पर दावपेंच आजमाते पहलवान। संवाद

खागा। नगर के नई बाजार मोहल्ला स्थित दंगल मैदान में शुक्रवार को पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। अखाड़े में पहलवानों के दांवपेच देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।


पंजाब के जगावर सिंह और अयोध्या के बाबा लाडी के बीच हुआ मुकाबला खास आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें बाबा लाडी ने शानदार दांव लगाकर जगावर सिंह को चारों खाने चित कर दिया।

दंगल का पहला मुकाबला बिकौरा के संतोष और महोबा के अमित के बीच हुआ, जिसमें संतोष विजयी रहे। टेसाही के वीरभान ने बनारस के सुमित को पटकनी दी। रतनपुर के अशोक ने बांदा के रामचंद्र को हराया।

लमेहटा के श्रीराम ने गोपालपुर के गोपाल को शिकस्त दी। महिला पहलवानों के मुकाबले में कानपुर की मुस्कान ने दिल्ली की आकांक्षा को पराजित किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, कमेटी अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, सूर्यप्रकाश सिंह, गंगाराम, राजाराम अग्रहरि, ताराचंद्र पांडेय और राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

फोटो-39-फतेहपुर: दंगल में एक-दूसरे पर दावपेंच आजमाते पहलवान। संवाद

फोटो-39-फतेहपुर: दंगल में एक-दूसरे पर दावपेंच आजमाते पहलवान। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें