लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को दीपावली से पहले पूरी तरह खोलने की तैयारी है। ग्रीनफील्ड हिस्से में सड़क की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि एलिवेटेड सेक्शन पर काम चल रहा है। मरम्मत से जुड़े सभी कार्य दीपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू की जा सकती है।


एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे की तकनीकी जांच आईआईटी खड़गपुर के प्रो. केएस रेड्डी ने की है। जांच रिपोर्ट एनएचएआई मुख्यालय को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों के बाद ही एक्सप्रेसवे को पूरी तरह खोलने का अंतिम निर्णय होगा।

बता दें कि 13 जुलाई को एक्सप्रेसवे का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद ग्रीनफील्ड हिस्से में सड़क धंसने की शिकायतें सामने आईं। बाद में एलिवेटेड रोड पर भी समस्याएं मिलीं। इसके चलते कुछ लेन बंद कर मरम्मत कराई जा रही है। अभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है, जिसे संचालन सामान्य होने के बाद हटाया जाएगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मरम्मत पूरी होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात निर्बाध करने की तैयारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *