UP: Auspicious ceremonies begin on Devuthani Ekadashi on Friday; these dates in November and December are ausp

देवउठनी एकादशी शुक्रवार को।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शुक्रवार को देवउठनी एकादशी (प्रबोधिनी एकादशी) मनाई जाएगी। इसी के साथ चार महीने से विवाह और दूसरे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम खत्म हो जाएगा। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद 20 नवंबर से शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस बार गृहस्थ श्रद्धालु 20 नवंबर और वैष्णव परंपरा को मानने वाले 21 नवंबर को एकादशी का व्रत रखेंगे।


दो दिन रहेगी एकादशी तिथि

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:16 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे तक रहेगी। इसी कारण स्मार्त परंपरा के श्रद्धालु शुक्रवार और वैष्णव परंपरा के लोग शनिवार को व्रत रखेंगे। इसे देवोत्थानी एकादशी भी कहते हैं।

16 दिसंबर से फिर थम जाएंगे मांगलिक कार्य

16 दिसंबर से धनु खरमास शुरू होने के कारण विवाह आदि शुभ कार्य फिर रुक जाएंगे। नए वर्ष में मकर संक्रांति के बाद 18 जनवरी से विवाह के मुहूर्त मिलेंगे।

तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 को

देवउठनी एकादशी के अगले दिन 21 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पांडेय के अनुसार, तुलसी विवाह के लिए गोधूलि बेला और प्रदोष काल शुभ माना गया है।



Source link