UP: Rooftop solar plants to be installed on five lakh homes

प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश के पांच लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। परियोजना से 750 मेगावाट अतिरिक्त सौर ऊर्जा क्षमता विकसित करने का लक्ष्य है।


योजना के तहत पांच लाख घरों में से 50 प्रतिशत पर एक किलोवाट और शेष 50 प्रतिशत पर दो किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 3,750 करोड़ रुपये है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की वित्तीय सहायता प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें – यूपी: प्रदेश के 20 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे, दो दिनों में मौसम ने लिया यू-टर्न; ये जिला सबसे ठंडा



ये भी पढ़ें – अमित शाह और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा

इसका क्रियान्वयन उप्र पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, विद्युत वितरण कंपनियों और उप्र नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण के समन्वय से होगा। बता दें कि योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर स्थापनाओं में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में अब तक 9,62,866 सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

31 मार्च 2027 से पहले करें आवेदन : उपभोक्ता 31 मार्च 2027 से पहले आधिकारिक पीएम सूर्य घर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 1.08 लाख रुपये की केंद्रीय और राज्य सब्सिडी मिलेगी। इससे बिजली बिल में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।



Source link