Elderly woman slips while getting off a moving train; dies

फोटो 10:: रामसखी की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात करीब 9:45 बजे इटावा इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामसखी निवासी नगला बीरबल, थाना बढ़पुरा के रूप में हुई है। परिजन ने बताया कि रामसखी अपने पौत्र सनी के साथ सोमवार को दवा लेने ग्वालियर गई थीं।


दवा लेकर दोनों ट्रेन संख्या 11903 इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। उदी स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान अचानक रामसखी का पैर फिसल गया और वह नीचे आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यदुवीर सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)



Source link