{“_id”:”6afd8926d8df76647305e25b”,”slug”:”pilibhit-man-dies-after-fear-of-snake-bite-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: पैरों पर लिपटा सांप, डसा नहीं, फिर भी चली गई युवक की जान, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

राहुल कश्यप का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कस्बा के एक युवक की मौत हो गई। वह उत्तराखंड के किच्छा में रहकर निजी नौकरी करता था। परिजन के अनुसार, बुधवार को रास्ते में एक काला सांप अचानक उसके पैरों पर लिपट गया। सांप को देखकर युवक घबरा गया। उसने सांप को ईंट से मारने का प्रयास किया, लेकिन सांप वहां से चला गया। इसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि युवक को सांप ने डसा ही नहीं था। डर की वजह से उसकी जान चली गई।

