Lucknow: Vehicles will start zipping across the Baikunth Dham bridge from the New Year

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत बैकुंठ धाम के पास गोमती नदी पर बन रहा पुल।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती नदी पर बन रहे बैकुंठ धाम पुल पर नए साल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वैसे तो इसका काम इसी महीने पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से यह करीब दो महीने लेट हो गया। इस पुल पर आवागमन शुरू होने से समतामूलक चौक और निशातगंज चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।


बैकुंठ धाम के पास बन रहा पुल करीब 330 मीटर लंबा है। इसके बनने से डालीबाग, 1090 चौराहा व समतामूलक चौक से आने-जाने वालों को आसानी होगी। यह पुल बनने से समतामूलक चौक से निशातगंज चौराहे की ओर जाने वाला ग्रीन कॉरिडोर बैकुंठधाम वाली रोड से जुड़ जाएगा।

इस पुल का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह नवंबर तक पूरा होना था मगर बारिश और बाढ़ से काम में रुकावट आई। अब बारिश बंद होने के बाद फिर से इसका काम शुरू किया गया है। पुल के बीच के हिस्से का काम रह गया है जिसे नई ट्रेस तकनीक पर बनाया जा रहा है। इसमें पहले से तैयार किया गया स्पैन रखा जाना है। पुल के निर्माण पर करीब 70 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो रहा है।

इस माह शुरू हो जाएगा डालीगंज फ्लाईओवर

डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ग्रीन कॉरिडोर का फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया है। 23 नवंबर को रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके बाद आवागमन शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी और डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर दो मिनट में पूरा हो जाएगा। करीब 1.1 किलोमीटर लंबे पुल की सड़क से ऊंचाई 25 मीटर है

ग्रीन कॉरिडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सेंगर का कहना है कि पुल पर अब सिर्फ एक स्पैन रखा जाना है। यह काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और नए साल में आवागमन शुरू हो जाएगा। बारिश और बाढ़ से चलते काम थोड़ा लेट हो गया।



Source link