आगरा जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में रोजाना आने वाली 400 से 500 गर्भवती महिलाओं में से 25 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों से आने वाली महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण के अनुसार 25 से 30 वर्ष की उम्र की महिलाओं में यह समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। इसके मुख्य कारणों में कम उम्र में विवाह, लगातार गर्भधारण और खान-पान में पोषण की अनदेखी शामिल है। पौष्टिक आहार न मिलने के कारण महिलाओं का शरीर इस भार को सहन नहीं कर पाता है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आशु ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को यह विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने साथ एक और जीवन की देखभाल कर रही हैं। एनीमिया के कारण समय से पहले प्रसव (प्रीमेच्योर डिलीवरी), कम वजन के बच्चे पैदा होना और बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास रुकने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे नवजात शिशुओं में कमजोरी और बीमारियां अधिक देखने को मिलती हैं। संवाद

इसका ध्यान रखें

-खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, गुड़, चना और आयरन से भरपूर चीजें नियमित रूप से शामिल करें।

– डॉक्टर की सलाह से आयरन और कैल्शियम की गोलियों का सेवन समय पर करें।- बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखें ताकि शरीर को रिकवर होने का पूरा समय मिल सके।

– गर्भावस्था के शुरुआती दौर से हीमोग्लोबिन की नियमित जांच कराएं और कमजोरी महसूस होने पर जल्द चिकित्सक से संपर्क करें।

 



Source link

अभी अभी की खबरें