केंद्र सरकार ने सस्ते प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने के साथ साफ कर दिया है कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। देश में पर्याप्त उपलब्धता के चलते निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा। इसके साथ सरकार ने बृहस्पतिवार को 11 ट्रकों से और सस्ती प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। 

एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार भी प्याज बेच रहा। अकेले यूपी के लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी के 50 से ज्यादा स्थानों पर सस्ता प्याज बेचा जा रहा है।

लखनऊ में यहां होगी बिक्री 

एचसीएफ ऑफिस विज्ञान पुरी, महानगर एक्सटेंशन, जवाहर भवन मुख्य मार्ग, कपूरथला, इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर पोस्ट ऑफिस के पास, कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, आईआईएम रोड, डालीगंज, अलीगंज, राजाजीपुरम, आलमनगर, ठाकुरगंज, चौक, चारबाग, कल्याणपुर, सिधौली, महमूदाबाद आंख अस्पताल, लहरपुर, सीतापुर बस स्टैंड, एफसीआई के पास।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि सरकार की बिक्री के कारण देश में प्याज के दामों में कमी आई है। 11 ट्रक मिनी ट्रक दिल्ली-एनसीआर में घूमकर प्याज बेचेंगे। इसमें 40 से ज्यादा नए स्थानों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बिकना शुरू हो गया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें