प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे 10 लाख और बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे खरीदने के लिए जल्द 1200-1200 रुपये डीबीटी किए जाएंगे। अभिभावकों के बैंक खाते में यह राशि भेजी जाएगी। शिक्षक-अभिभावकों को इससे ड्रेस व अन्य सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करेंगे। शिक्षक-अभिभावक बैठकों में वह इसके बारे में जानकारी भी लेंगे। ताकि सभी बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल आएं।


परिषदीय स्कूलों में 1.25 करोड़ से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 1.10 करोड़ बच्चों को ड्रेस, जूते-मोजे, स्कूली बैग व स्टेशनरी इत्यादि खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में पैसे भेजे थे। विद्यालयों में हर साल नए बच्चे प्रवेश लेते हैं। कक्षा छह और कक्षा एक में दाखिले के साथ ही अन्य कक्षाओं में भी कई नए छात्र प्रवेश लेते हैं। परिषदीय स्कूलों में नामांकन को बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

वहीं नए छात्रों और कुछ पुराने छात्रों जिन्हें पहले किन्हीं कारणों से डीबीटी के माध्यम से यह राशि नहीं मिली उन्हें भी यह दी जाएगी। 10 लाख छात्रों का डाटा तैयार कर लिया गया है और इन्हें यह राशि जल्द ही भेजी जाएगी। बाकी बचे 15 लाख छात्रों के अभिभावकों के बैंक खाते आधार से लिंक कराने व अन्य दस्तावेज पूरे किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद इन्हें भी ड्रेस व जूते-मोजे आदि खरीदने को पैसा दिया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें