संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar

Updated Thu, 13 Aug 2026 09:26 PM IST

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ से शराब लेकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचता था। शराब को पुलिस से बचाने के लिए ट्रक के अंदर लकड़ी का बॉक्स बनाकर उसमें रखकर ले जाता है। 


Liquor worth 45 lakh being smuggled in truck seized

पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

आगरा के खंदौली में पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को खंदौली के मई चौराहे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने ट्रक से करीब 45 लाख रुपये कीमत की 310 पेटी शराब बरामद की। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी।


बृहस्पतिवार को पुलिस टीम आगरा-हाथरस मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। मई चौराहे से पहले सादाबाद की ओर से आए काले रंग के तिरपाल से ढके ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से विभिन्न ब्रांड की 310 पेटी शराब मिली। इनमें 1644 बोतल, 1800 अद्धे और 4704 पौव्वे शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें