उझानी क्षेत्र के गांव मीहलाल नगला में बृहस्पतिवार तड़के हादसा हो गया। एक दोमंजिला मकान का अगला हिस्सा अचानक गिर गया। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। तीन पशु भी मर गए। महिला पशुओं को खोलने गई थी, उसी वक्त यह हादसा हो गया।

बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम
– फोटो : संवाद
