Vehicle overturns in ditch while trying to save stray animals.

फोटो 10: क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाते लोग। स्रोत-राहगीर।
– फोटो : ArchivE

जालौन। उरई-जालौन मार्ग पर बुधवार को भिटारा के पास आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा खंदक में जा गिरा। वहीं, इसी मार्ग पर आगे चल रहे वाहन के सामने जानवर आने से ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा डंपर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। उधर, बंगरा-जालौन मार्ग पर सुंढ़ार के पास तेज रफ्तार कार खाई में जा गिरी। तीनों घटनाओं में चालक और कार सवार बाल-बाल बच गए।


जालौन से ई-रिक्शा लेकर चालक पप्पू भिटारा की ओर जा रहा था। गांव के पास अचानक सड़क पर आए आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ई-रिक्शा समेत सड़क किनारे खंदक में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने चालक को बाहर निकाला और ई-रिक्शा भी बाहर निकलवाया।

इसी मार्ग पर फिरोजाबाद निवासी विवेक शर्मा डंपर में उरई से बालू लादकर इटावा की ओर जा रहे थे। भिटारा के पास आगे चल रहे वाहन के सामने अचानक आवारा जानवर आ गया। चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रहे विवेक ने डंपर को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह आगे चल रहे वाहन से टकराने के बाद सड़क से उतरकर खेत में पलट गया। हादसे में डंपर चालक को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, दूसरे वाहन का चालक मौके से चला गया।

उधर, बुधवार दोपहर बंगरा-जालौन मार्ग पर सुंढ़ार के पास बंगरा की ओर से आ रही नई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने कार सवार चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। दोनों सुरक्षित बच गए। बाद में क्रेन की मदद से कार को खाई से बाहर निकलवाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *