कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव में मंगलवार शाम सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी करन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सरकारी हैंडपंप पर उसकी बहू पूजा पानी भर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी और उसकी पत्नी ने उसे पानी भरने से रोक दिया। इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें करन सिंह, उसकी बहू पूजा और पुत्र शिवम घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष की कलावती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि तीन लोगों ने उसकी बहू पूजा के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पांच लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें