छावनी। रामरेखा मंदिर परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने रुपये महिलाओं के मंगलसूत्र उड़ा दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव के पर्स से दस हजार रुपये चोरी हुए। परशुरामपुर के श्याम सुंदर गौतम के पर्स से चार हजार रुपये गायब हुए। चार उमा देवी, सरिता, इंदु देवी और माला देवी के सोने के लॉकेट भी चोरी हुए। उनके मंगलसूत्र भी गायब हो गए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि भोजन के लिए पत्तल लेते समय एक युवक भीड़ में घुसा था। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
