Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 23 के पास किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान ग्राम श्यामपुर निवासी शुभम के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोर परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला किशोर का शव (Hapur News)

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 23 के पास से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े किशोर के शव पर पड़ी। किशोर का शव देखकर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। इस दौरान शव के पास से मिली किताब के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम श्यामपुर निवासी शुभम के रूप में हुई।

– Advertisement –

परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था किशोर (Hapur News)

किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम छा गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि शुभम परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर से निकला था। हालांकि, वह घर से निकलने के बाद रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही जांच (Hapur News)

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। मृतक की पहचान श्यामपुर निवासी शुभम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकला था। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



Source link