झांसी। नवरात्र के उल्लास, गरबा की धूम और डांडिया की खनक के बीच बृहस्पतिवार को अमर उजाला गरबा उत्सव की रंगारंग शाम सजेगी। आईटीआई रोड स्थित एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्रीम्स में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

अमर उजाला एवं द राइज मीडिया की संयुक्त प्रस्तुति इस उत्सव का उद्देश्य शहरवासियों को भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्य का आनंद लेने का मंच प्रदान करना है। गरबा, डांडिया और संगीत के संगम से सजी इस शाम में शहरवासी उत्सव के रंगों में सराबोर होंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास के साथ आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा।

न्यू पीएस ज्वैलर्स, मां फर्नीचर और मां पीतांबरा हॉस्पिटल कार्यक्रम के प्रायोजक हैं। रियल एस्टेट झांसी एंपायर और सनरेज सोलर एनर्जीज सहयोगी साझेदार हैं। एक्सपीरियंस बाय ग्रैंड्रीम्स स्थल साझेदार, प्रोसेस पेपर फोटोग्राफी पार्टनर और हैप्पीपॉट गार्डन गिफ्टिंग पार्टनर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *