
10 दिन बाद मिली देवर-भाभी की लाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6aab94c12ba375a831085cd3″,”slug”:”bodies-of-brother-in-law-and-sister-in-law-found-in-etah-canal-after-10-days-2026-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”10 दिन बाद मिली देवर-भाभी की लाश: नहर में एक साथ लगाई थी छलांग, प्यार में चुनी मौत; ये आखिरी शब्द रुला देंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

10 दिन बाद मिली देवर-भाभी की लाश
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात के ठीक 3 बजे फोन की घंटी बजी। बड़े भाई ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से छोटे भाई की कांपती हुई आवाज आई- “भैया, हम माँ की कसम खाते हैं, हजारा नहर में कूदकर जान दे रहे हैं…” पीछे से भाभी की सिसकियां भी सुनाई दीं और फिर फोन स्विच ऑफ हो गया। फोन पर दी गई यही धमकी आखिरकार सच साबित हुई। 10 दिन तक नहर में तलाश के बाद गुरुवार सुबह मिरहची थाना क्षेत्र की कुटेना हजारा नहर में उन दोनों देवर-भाभी के शव उतराते हुए मिले, जिन्होंने समाज के डर से एक साथ मौत को गले लगा लिया था।