प्रदेश में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में छात्रों के लिए इसी महीने से बैगलेस डे (बिना स्कूल बैग के एक दिन) शुरू होंगे। इन शनिवार को मस्ती की पाठशाला लगाकर बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से सिखाने पर जोर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए 10 बैगलेस डे का कैलेंडर जारी कर दिया है। 22 अगस्त चौथे शनिवार को मिट्टी के खिलौने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला व कला एवं शिल्प प्रदर्शनी में से कोई एक गतिविधि आयोजित होगी। 29 अगस्त 5वें शनिवार को औषधीय पौधे के उद्यान का विकास, कंपोस्ट व वर्मी कंपोस्ट का निर्माण व विद्यालय किचन गार्डेन बनाने में से एक गतिविधि आयोजित होगी।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने निर्देश दिया है कि 12 सितंबर दूसरे शनिवार को जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन से संबंधित गतिविधि, 19 सितंबर तीसरे शनिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा व गुड टच-बैड टच की जानकारी, 26 सितंबर चौथे शनिवार को पतंग बनाने-उड़ाने, विज्ञान व स्टेम मॉडल प्रतियोगिता, तीन अक्तूबर पहले शनिवार को वित्तीय साक्षरता व मिनी बैंक, 10 अक्तूबर दूसरे शनिवार को डूडलिंग व दृश्य रचनात्मक कार्यशाला व भित्ति चित्र निर्माण व संगीत-नाटक इत्यादि में से कोई गतिविधि आयोजित होगी।

इसी क्रम में 17 अक्तूबर तीसरे शनिवार को फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, 24 अक्तूबर चौथे शनिवार को निर्माण स्थल व सार्वजनिक अवरचना अध्ययन, 31 अक्तूबर 5वें शनिवार को एआई, रोबोटिक्स व अन्य नई तकनीकी का ज्ञान दिया जाएगा। 14 नवंबर बाल दिवस पर बाल मेला आयोजित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें